फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर पुरुष से बात करने पर टोका तो पत्नी ने मायके वालों से पति को पिटवाया

Nivedita Updated Tue, 02 Jun 2026 10:20 AM IST

मोगा जिले के बाघापुराना क्षेत्र के गांव चन्नूवाला में एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। आरोप है कि पति द्वारा पत्नी को एक गैर पुरुष से फोन पर बात करने से रोकने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी ने कथित तौर पर अपने मायके पक्ष के लोगों को बुला लिया। हमलावर घर के मुख्य गेट के ऊपर से चढ़कर अंदर दाखिल हुए और बेडरूम का दरवाजा तोड़कर सो रहे पति पर हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया। घटना की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। घटना के बाद पुलिस को शिकायत दी गई, जिसके आधार पर पुलिस मामला दर्ज करके करवाई शुरू कर दी हे। पीड़ित वीर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह नहरी विभाग में रीडर के पद पर कार्यरत है। उसकी शादी करीब 10 वर्ष पहले हरप्रीत कौर से हुई थी और उनका 9 वर्षीय बेटा है। वीर सिंह का आरोप है कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध है और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। वीर सिंह के अनुसार, 29 मई की रात करीब 9 बजे उसने अपनी पत्नी को किसी गैर पुरुष से फोन पर बात करते देखा, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद पत्नी ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर बुला लिया। आरोप है कि 30 मई की सुबह उसका साढ़ू संदीप सिंह उर्फ काका, उसकी पत्नी, दो भाई, एक भाभी तथा एक अन्य व्यक्ति दीवार फांदकर घर में घुस आए और वीर सिंह व उसकी 65 वर्षीय मां हरबंस कौर पर हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने पत्नी हरप्रीत कौर समेत छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी एएसआई गुरनैब सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें