फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा के नौजवान की कनाडा में मौत

Nivedita Updated Mon, 23 Mar 2026 08:29 AM IST

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा के गादड़ी वाला रोड के नजदीक रहने वाले धर्मवीर वर्मा के बेटे अनमोल वर्मा (22) की कनाडा के सरी में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई। पीड़ित पिता धर्मवीर ने बताया कि चार साल पहले उनका छोटा बेटा अनमोल ज स्टडी बेस पर कनाडा गया था। बाद में वर्क परमिट पर कनाडा के सरी में काम करने लगा। जहां उसका बड़ा भाई और परिवार भी रहता था। दूसरे रिश्तेदार भी उसके साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को जब उनके अपने बेटे से बात हुई, तो उसके बाद उसने कहा कि मुझे सुबह काम पर जाना है और मैं सोने जा रहा हूं। धर्मवीर ने बताया कि कनाडा से उनके जीजा ने फोन कर बताया कि उनके बेटे की अटैक से मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि जब मैंने अपने बेटे से बात करने के लिए कॉल किया तो उसने मेरा कॉल भी नहीं उठाया और जब बाद में पता चला कि उसकी मौत हो गई है। उन्होंने समाजसेवियों और सरकार से अपील की कि उनके बेटे अनमोल वर्मा की डेड बॉडी को जीरा लाया जाए ताकि अंतिम संस्कार करके अपना फर्ज निभा सकें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें