फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में नशीली गोलियों व ड्रग मनी के साथ महिला गिरफ्तार, पूछताछ के बाद पति भी नामजद

फरीदकोट में थाना सिटी-2 की पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4100 नशीली गोलियां और 5500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, जबकि उसके पति को भी इस मामले में नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पति-पत्नी के खिलाफ पहले भी नशे से संबंधित मामले दर्ज हैं और वे कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए थे। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान भोलूवाला रोड से इसी क्षेत्र की निवासी संदीप कौर पत्नी बख्शीश सिंह को गिरफ्तार किया गया और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4100 नशीली गोलियां और 5500 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान महिला के पति बख्शीश सिंह को भी नामजद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के खिलाफ पहले भी नशे से संबंधित मामले दर्ज हो चुके हैं। कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आने के बाद उनके कथित तौर पर दोबारा नशे के कारोबार में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। डीएसपी तरलोचन सिंह के अनुसार पुलिस अब इस मामले में बरामद गोलियों के स्रोत और उनकी सप्लाई से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नशीली गोलियां कहां से लाई गई थीं और इन्हें आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें