फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में दो किलो हेरोइन व ग्लॉक पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 28 Oct 2025 04:27 PM IST

फिरोजपुर पुलिस ने हेरोइन और पिस्टल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जसविंदर सिंह (23) निवासी गांव किलचे व अर्शदीप सिंह ( 24) निवासी हबीब वाला के रूप में हुई है। एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी पाकिस्तान से हेरोइन मंगवा कर आगे सप्लाई करते हैं। सीआऊ स्टाफ पिछले काफी दिनों से इन पर नजर रखे हुए था। पुलिस टीम ने सीमावर्ती गांव निहाले वाला के टी प्वॉइंट पर नाकाबंदी की हुई थी। वहां से बाइक पर सवार होकर दोनों आरोपी गुजर रहे थे कि पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली। तलाशी दौरान दो किलो 80 ग्राम हेरोइन व एक ग्लाक पिस्तौल और तीन मोबाइल बरामद किए हैं। अर्शदीप के खिलाफ पहले भी डेढ़ किलो हेरोइन का मामला दर्ज है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों का नेटवर्क ट्रेस किया जा रहा है। हेरोइन की खेप पाकिस्तान से इनके पास पहुंची है। ये लोग पिछले लंबे समय से पाकिस्तान से हेरोइन मंगवा कर आगे सप्लाई कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें