फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में दो संस्थाएं लगा रही लंगर, मिलता है गर्म खाना

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 23 Dec 2025 10:34 AM IST

अनिल गोयल, फगवाड़ा: सिविल अस्पताल में किसी मरीज को इलाज करवाने के लिए जाना हो तो लंबी लंबी कतारों में लगना पड़ता है। पहले रजिस्ट्रेशन की कतार, फिर जांच के लिए डाक्टर के पास लगी कतार, फिर टेस्ट करवाने की कतार और फिर रिपोर्ट लेकर दोबारा डाक्टर से इलाज करवाने के लिए कतार में खड़े रहना पड़ता है। ऐसे में मरीज भूख से भी बेचैन होने लगते हैं। उस मरीज को या उसके परिजनों को या अस्पताल में भर्ती मरीजों को और उनकी तीमारदारी में लगे सहयोगियों को यदि गर्म खाना मिल जाए, वो भी मुफ्त तो उन सबकी जान में जान आ जाती है। और यह सुविधा फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में पिछले कई वर्षों से मरीजों, उनके परिजनों तथा अस्पताल के स्टाफ के लिए चल रही है। यहां पर दो संस्थाओं द्वारा लंगर सेवा चलाई जा रही है जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को बहुत सुकून मिलता है। इनमें से एक संस्था का नाम है धन्न गुरु रामदास लंगर सेवा जो कि होशियारपुर-चंडीगढ़ रोड बाईपास पर स्थित पुरहीरां के गुरुद्वारा साहिब द्वारा चलाई जा रही है। फगवाड़ा के अलावा इनकी सेवा बहुत से सिविल अस्पतालों में पिछले कई सालों से लगातार इसी तरह चल रही है। सुबह 9:30 बजे से यह सेवा चालू होती है तथा जब तक सारा लंगर समाप्त नहीं हो जाता, तब तक ये सेवा निर्विघ्न चलती है। इनके अलावा जो दूसरी संस्था यहां रोजाना लंगर चला रही है, उसका नाम है ओम् आशा चैरिटेबल ट्रस्ट। यह संस्था फगवाड़ा-जालंधर हाईवे पर बनी पंजाब की सबसे पहली हवेली रेस्तरां वालों की ओर से अपनी माता जी की याद में चलाई जा रही है। इनके द्वारा भी पिछले लगभग पांच साल से मरीजों और उनके तीमारदारों को गर्म खाना दोपहर 12:00 बजे से खिलाया जाता है। और जब तक सारा खाना खत्म नहीं हो जाता, तब तक ये सेवा ऐसे ही चलती है। इस सेवा का लाभ ना केवल मरीज लेते हैं बल्कि अस्पताल के स्टाफ सदस्य भी इस सेवा का भरपूर लाभ लेते हैं क्योंकि ड्यूटी के दौरान घर से लाया हुआ ठंडा खाना खाने से तो बेहतर है गरमा गर्म खाना।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें