फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगल ट्रक युनियन के निकट अंडर पास बनाने की मांग को लेकर गठित अंडरपास संघर्ष मोर्च ने दिया नारा ‘अंडर पास नही तो वोट नही’

नंगल की ट्रक युनियन के निकट रेलवे अंडर पास बनाने की मांग को लेकर एक २९ सदस्यों वाली अंडर पास संघर्ष कमेटी का गठन औंकार सिंह राणा के नेतृत्व में किया गया और इस कमेटी ने आज प्रेसवार्ता कर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ‘अंडर पास नही तो वोट नही’मुहिम का आगाज किया जाएगा।                    इस मौके पर कमेटी के कानूनी सलाहकार के तौर पर पंहुचे एडवोकेट सतवीर सिंह राणा ने कहा कि नंगल के उजड़ते व्यपार को देखते हुए इस अंडर पास का निर्माण बहुत जरूरी है।उन्होने कहा कि अगर किसी को किसी मृत व्यक्ति के अन्तिम संस्कार को जाना हो तो उन्हे लम्बा रास्ता तय कर जाना पड़ता है और कई बार रेल क्रासिंग फाटक लगा होने के कारण विभिन्न दिक्कतों का समाना करना पड़ता है।उन्होने साफ शब्दों में कहा कि जो पार्टी इस अंडर पास के निर्माण में अपना योगदान देंगी उसी के पक्ष में मतदान किया जाएगा।उन्होने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री उन्हे इस मुहिम को आगे बढ़ाने में सहयोग दे रहे है।उन्होने कहा कि आने वाले २०२७ के चुनावों से पहले संघर्ष कमेटी के लोग केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव व नितिन गडकरी हा अथवा ना का जबाव लेकर रहेंगे। इस मौके पर अंडर पास संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष औंकार सिंह राणा ने कहा कि शहर वासियों को भरपूर समर्थन उन्हे मिल रहा है क्यों कि नंगल का व्यपार पूरी तरह ठप्प हो कर रह गया है और अधिकतर ऐसे दुकानदार है जो बिना बोहनी किए घर को वापस चले जाते है।इस मौके पर डा.रोहित संदल,सागर सोबती ,कुलदीप चंद,नवीन पुरी,संजय जनेजा,अमन बजाज, इत्यादि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें