फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंश्योरेंस के लंगर का आंकड़ा 11 हजार पार, अब 200 लोगों के होंगे मुफ्त आंखों के ऑपरेशन

शहर के युवा समाजसेवी सृजल गुप्ता की ओर से जरूरतमंदों के लिए शुरू की गई ‘सुरक्षा कवच’ योजना के तहत मुफ्त दुर्घटना बीमा का आंकड़ा 11 हजार पार कर गया है। श्री विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को बीमा पॉलिसी के दस्तावेज सौंपे गए। सृजल गुप्ता ने बताया कि इस योजना के तहत दिहाड़ीदार मजदूरों, ऑटो चालकों, रेहड़ी-फड़ी वालों और छोटे कामगारों को पांच साल के लिए तीन लाख रुपये का मुफ्त दुर्घटना बीमा दिया जा रहा है। इसका खर्च वह अपनी नेक कमाई के दसवें हिस्से से उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए डस्टबिन वितरण अभियान शुरू किया जाएगा। वहीं, एक नवंबर से ‘मिशन रोशनी’ के तहत पठानकोट विधानसभा क्षेत्र के 200 जरूरतमंद लोगों के आंखों के मुफ्त ऑपरेशन करवाए जाएंगे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सृजल गुप्ता की समाजसेवी पहल की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें