फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में एएनटीएफ ने साढ़े पांच किलो हेरोइन सहित दो आरोपियों को पकड़ा

Nivedita Updated Sat, 22 Aug 2026 09:43 AM IST

फिरोजपुर एएनटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए साढ़े पांच किलो हेरोइन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों के पाकिस्तानी तस्करों से संबंध हैं। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हेरोइन की खेप मंगवाई थी और इसे आगे सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान टीम ने उन्हें घेरकर काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से करीब साढ़े पांच किलो हेरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें