फगवाड़ा के स्कूल आफ ऐमिनेंस में “माता-पिता का साथ, बच्चों का विकास” थीम के साथ विशेष पेरेंट्स-टीचर मीटिंग व वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमें आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज हरनूर सिंह हरजी मान तथा शिक्षा क्रांति के कोऑर्डिनेटर गुरदीप दीपा विशेष तौर पर शामिल हुए तथा बच्चों और अभिभावकों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के संपूर्ण विकास में शैक्षणिक, भावनात्मक, सामाजिक और मानसिक विषयों पर विशेष जोर दिया।