फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में AAP नेता लक्की ओबरॉय की हत्या से सियासी भूचाल, विधायक–पुलिस कमिश्नर में टकराव

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Sat, 07 Feb 2026 02:08 PM IST

जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की दिनदहाड़े हत्या के बाद जालंधर की राजनीति में उबाल आ गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के जालंधर दौरे के दौरान कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के बीच तीखा टकराव हुआ, जिससे सियासी माहौल और गरमा गया। पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। इसी दौरान विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने आरोप लगाया कि पुलिस कमिश्नर का रवैया ठीक नहीं है और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया गया। सूत्रों के अनुसार, इसी बात को लेकर मौके पर ही विधायक और पुलिस कमिश्नर के बीच तीखी बहस हो गई, जिसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों में तेज हो गई है। विधायक कोटली ने कहा कि लक्की ओबरॉय को पहले से धमकियां मिल रही थीं और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी, बावजूद इसके उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई। उन्होंने इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए कहा कि वह इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें