फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में हुल्लड़बाजी करने वालों को एसपी फगवाड़ा ने दी चेतावनी

पंजाब में 14 दिसंबर को होने जा रहे जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनावों के मद्देनजर फगवाड़ा पुलिस ने एसपी माधवी शर्मा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में खास गश्त की गई। इस मौके पर एसपी दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने सभी लोगों को आश्वासन दिया कि चुनावों में किसी तरह की भी हुल्लड़बाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शरारती तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस सभी जगह पूरी तरह मुस्तैद रहेगी तथा शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव करवाने की जिम्मेदारी को पूरी सख्ती से निभाने के सभी पुलिस कर्मियों को आदेश दिए गए हैं। इस अवसर पर डीएसपी भारत भूषण, सिटी एसएचओ ऊषा रानी व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें