फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट के लद्धपालवां टोल प्लाजा पर बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर धरना, यातायात प्रभावित

Nivedita Updated Fri, 21 Aug 2026 02:38 PM IST

अमृतसर - पठानकोट नेशनल हाईवे स्थित लद्धपालवां टोल प्लाजा पर शुक्रवार को अलग-अलग जत्थेबंदियों की ओर से बंदी सिंघों की रिहाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उमराव सिंह कंग, जिला प्रधान अकाली दल वारिस पंजाब दे, गुरमीत सिंह, मंजीत सिंह रानीपुर जिला प्रधान देहाती, अकाली दल पुनर सुरजीत ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बंदी सिंघों को जल्द रिहा करने की मांग उठाई। धरने के चलते लद्धपालवां टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। बड़ी संख्या में वाहन सड़क पर फंसने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। गर्मी के मौसम में लंबे समय तक जाम में फंसे रहने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बंदी सिंघों की रिहाई को लेकर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। उन्होंने मांग की कि लंबे समय से जेलों में बंद बंदी सिंघों को कानून के अनुसार रिहा किया जाए। इस दौरान धरने में शामिल विभिन्न जत्थेबंदियों के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने को लेकर मौके पर यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए प्रशासन की ओर से भी प्रयास किए गए। इससे टोल प्लाजा के आसपास से गुजरने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। जत्थेबंदियों की ओर से दोपहर करीब 2 बजे धरना समाप्त कर दिया गया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य होने लगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें