फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडी क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करना मेरी पहली प्राथमिकता : सुशील कुमार पिंकी

शाहिल शर्मा Updated Wed, 02 Sep 2026 10:03 PM IST

दसूहा विधानसभा क्षेत्र और विशेष रूप से कंडी क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलने जा रही है। भाजपा नेता सुशील कुमार पिंकी के प्रयासों से राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपनी सांसद निधि से क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के लिए समय-समय पर करीब एक करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। सुशील कुमार पिंकी ने बताया कि सांसद हरभजन सिंह की ओर से दसूहा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में विकास कार्य करवाने के लिए विशेष रूप से करीब 60 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। इस राशि से गांवों और पंचायत क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें लगाने, गलियों का निर्माण, सी-पाइट सहित अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं से संबंधित विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन विकास कार्यों के लिए आवश्यक प्रस्ताव डिप्टी कमिश्नर कार्यालय को भेजे जा चुके हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें