कौमी इंसाफ मोर्चा के बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर पंजाब बंद के आहवान पर माहिलपुर शहर के सभी मुख्य बाजार सहित सभी बाजार बंद रहे। इस दौरान विभिन्न संगठनों के नेताओं ने माहिलपुर होशियारपुर रोड पर पर एकत्र होकर बंदी सिंहों की रिहाई की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।