फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में पंजाब बंद के दौरान फाड़े गए सरकार के बैनट और पोस्टर, विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के समर्थन में पंजाब बंद के आह्वान के तहत बरनाला में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर की कोठी के नजदीक कचहरी चौक में प्रदर्शनकारियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब सरकार के बैनर व पोस्टर फाड़ दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी बहस हो गई। बाद में प्रदर्शनकारियों ने कचहरी चौक में धरना देकर सड़क जाम कर दी। स्थिति को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए। वहीं, बरनाला शहर में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने रोष मार्च निकालकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब में नशे के बढ़ते कारोबार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को सुरक्षा देने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवाओं को या तो जेल में डाल दिया जाता है या फिर उन्हें गोलियों का निशाना बनना पड़ता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें