मोगा बधनी कलां पुलिस ने गांव रनिया की एक नशा तस्कर के प्रापर्टी फ्रीज की है। तस्कर की 18 लाख 26 हजार रुपये की प्रॉपर्टी को फ्रीज करते हुए नोटिस चस्पा किया है। डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली बताया कि गांव रनिया के रहने वाला जसविंदर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 18 लाख 26 हजार रुपये की प्रॉपर्टी पर फ्रीज का नोटिस चिपकाया गया। जसविंदर सिंह पर थाना बधनी कलां में एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं। उसने नशा तस्करी कर प्रॉपर्टी बनाई है।