पंजाब के बरनाला में स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। जब यह घटना हुई तो बस में 32 बच्चे सवार थे। बरनाला के महल कलां में निजी स्कूल बस पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक बस का कंडक्टर था। जबकि बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं। जब बस पलटकर खेतों में गिरी तो बच्चे चिल्लाने लगे। बच्चे सहमे हुए थे। गनीमत रही कि बच्चों को कुछ नहीं हुआ।