फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी संजय वर्मा की हत्या से पहले मलोट में रुके थे आरोपी, सीसीटीवी में कैद

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 10 Jul 2025 06:14 PM IST

फिरोजपुर और फाजिल्का पुलिस के हाथ कुछ ऐसे सबूत हाथ में लगे हैं कि अबोहर के संजय वर्मा की हत्या करने से पहले आरोपी मलोट के एक होटल में रात बिताई थी। उसके बाद आरोपियों ने संजय वर्मा की हत्या कर स्विफ्ट कर में सवार होकर भाग गए थे और वह आरोपी भूचो मंडी के टोल प्लाजा को क्रॉस करते हुए भी देंखे गए। सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। उनकी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस का कहना है कि यह सारे सबूत उन्होंने इकट्ठे किए हैं। जबकि उनके परिजन पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं कि उनके बच्चे बेगुनाह थे। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने उक्त दोनों (जसप्रीत व राम रतन) आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था । गिरफ्तारी के बाद इन्हें अबोहर के जंगल में हथियारों की बरामदगी के लिए लेकर जा रहे थे और वहां पर उनके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उक्त दोनों आरोपी मारे गए थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें