फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस ने गांव दौलेवाला में नशा सेवन का अड्डा बनी खस्ताहाल इमारत को गिराया

मोगा पुलिस की ओर से जिले के नशे के हॉटस्पॉट इलाकों को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एसएसपी मोगा और एसपी (एच) मोगा के नेतृत्व में गांव दौलेवाला में नशा सेवन के अड्डे के रूप में इस्तेमाल हो रही एक खस्ताहाल और लावारिस इमारत को उसके मालिक की सहमति और सहयोग से गिरा दिया गया। इसके साथ ही इमारत की ईंटें और अन्य इस्तेमाल योग्य सामान भी वहां से हटा दिया गया, ताकि भविष्य में इस जगह का इस्तेमाल दोबारा नशा सेवन या किसी अन्य गैरकानूनी गतिविधि के लिए न हो सके। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में नशा सेवन के एक प्रमुख ठिकाने को खत्म करने के साथ-साथ इलाके का माहौल सुधारने में भी मदद मिलेगी। इस पहल की स्थानीय पंचायत और गांववासियों ने सराहना की। साथ ही उन्होंने नशे के खिलाफ अभियान में मोगा पुलिस को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। मोगा पुलिस ने कहा कि जिले में नशे के खात्मे के लिए ऐसे हॉटस्पॉट इलाकों में कार्रवाई और जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें