एसएस जैन सभा फगवाड़ा ने आज पूज्य गुरुदेव जगदीश मुनी महाराज के 29वें पुण्य स्मृति दिवस के मौके पर स्थानीय गांव खाटी में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर एसएस जैन सभा फगवाड़ा द्वारा बनाई गई भगवान महावीर जैन गोशाला का उद्घाटन पंजाब के संसदीय कार्य मंत्री रवजोत सिंह ने किया। उद्घाटन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश कैंथ, पूर्व कैबिनेट मंत्री जोगिंदर सिंह मान तथा फगवाड़ा नगर निगम के मेयर राम पाल उप्पल खास तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर सभा के चेयरमैन कीमती लाल जैन, प्रेसिडेंट मोहिंदर जैन, अग्रवाल सभा फगवाड़ा के अध्यक्ष नवल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष राकेश बांसल, सरप्रस्त प्रो. पीके बांसल, मुख्य सचिव पियूष बांसल सीए, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल, महाराजा अग्रसेन भवन एवं माता महालक्ष्मी जी के मंदिर के इंचार्ज मुनीष सिंगला रौकी और एसएस जैन सभा फगवाड़ा के सभी सदस्यों के साथ पंजाब की कई जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद थीं।