फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में स्मार्ट राशन कार्ड योजना की शुरुआत

Ankesh Kumar Updated Thu, 02 Apr 2026 09:13 PM IST

पठानकोट में पंजाब के फूड एवं सिविल सप्लाई मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने स्मार्ट राशन कार्ड योजना तहत कार्ड वितरण किए है। इस योजना के तहत प्रदेश के 39 लाख से अधिक परिवारों को मुफ्त राशन का लाभ मिलेगा। कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने अपने विधानसभा क्षेत्र से इस योजना की शुरुआत करते हुए लोगों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह कदम मुख्यमंत्री द्वारा 39 लाख परिवारों को मुफ्त राशन देने की घोषणा के बाद उठाया गया है। फूड एवं सिविल सप्लाई मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने कहा कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को 2 किलो चीनी, 2 किलो दाल, 1 लीटर सरसों का तेल और एक हल्दी का पैकेट दिया जाएगा। यह योजना अप्रैल महीने से लागू हो जाएगी और इसके लिए लोगों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। इस पहल से लगभग 39 लाख राशन कार्ड से जुड़े करीब 1.5 करोड़ लाभार्थियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। यह कदम इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि राज्य भर में हजारों पात्र परिवार ई-केवाईसी और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के दौरान लगातार समस्याओं का सामना कर रहे थे। खासकर अंगूठे के निशान का मेल न होना, बुजुर्गों के घिसे हुए फिंगरप्रिंट और ईपीओएस मशीनों में तकनीकी खराबियां बड़ी वजह रही हैं। नए स्मार्ट कार्ड अब राशन लाभार्थियों के लिए एक वैध पहचान माध्यम के रूप में काम करेंगे, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि केवल बायोमेट्रिक फेल होने के कारण किसी भी पात्र परिवार को राशन के हक से वंचित न होना पड़े। इस चरणबद्ध योजना का उद्देश्य डिपो नेटवर्क में लाभार्थियों की पहचान प्रक्रिया को और सुगम बनाना है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट कार्ड तैयार हैं और अगले 2-3 दिनों में डिपो होल्डरों के जरिए धीरे-धीरे लाभार्थियों तक पहुंचने शुरू हो जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें