फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम चन्नी का आप सरकार पर आरोप- पहले ही छपवा दिए थे बैलेट पेपर

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 14 Dec 2025 02:45 PM IST

पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों को लेकर आज मतदान हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला किया है। चरणजीत सिंह चन्नी ने एक बैलेट पेपर दिखाते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने पहले ही 10 प्रतिशत बैलेट पेपर अंबाला से छपवा लिए थे और अब साजिश के तहत इन बैलेट पेपरों को मतदान में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने वोटों वाले बक्सों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए। चरणजीत सिंह चन्नी ने दुराहा के एक ज़ोन का बैलेट पेपर दिखाते हुए कहा कि यह बैलेट पेपर बीती रात ही सोशल मीडिया ग्रुप में डाला गया था, जबकि मतदान सुबह होना था। उन्होंने चुनाव आयोग से मामले की जांच कराने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा उन पर कसे गए तंज का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने जो दावा किया था, वह सही साबित हो रहा है। उन्होंने कम मतदान प्रतिशत पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार ने पुलिस के जरिए लोगों को डराया हुआ है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में इन चुनावों का क्या मतलब रह जाता है, लेकिन वे आखिर तक लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीती रात कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गंडासियों से पीटा गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें