फगवाड़ा के समूह हिंदू संगठनों का एक प्रतिनिधिमण्डल एडीसी डॉ. अक्षिता गुप्ता से मिला। हिंदू नेताओं ने एडीसी को ज्ञापन सौंपा और मांग की है कि फगवाड़ा क्षेत्र में घूमने वाले बेसहारा गोवंश को गोशालाओं अथवा अन्य उचित आश्रय स्थलों में पहुंचा कर उनका जीवन सुरक्षित किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में शिव सेना पंजाब के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत करवल, अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति के पंजाब प्रधान दीपक भारद्वाज, विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रधान हरिकृष्ण दुग्गल एवं बजरंग दल के हर्ष भल्ला ने बताया कि करीब एक महीना पहले फगवाड़ा में बड़े पैमाने पर गोवध और गोमांस की तस्करी का मामला सामने आया था। पंजाब के कई अन्य शहरों में भी इस तरह की घटनाएं होने के समाचार हैं।