फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट: 65 लाख रुपये की लागत से बनेंगी दो सड़कें, कैबिनेट मंत्री किया शिलान्यास

शाहिल शर्मा Updated Wed, 02 Sep 2026 10:11 PM IST

विधानसभा हलका भोआ में विकास कार्यों को ओर गति देते हुए करीब 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास कैबिनेट पंजाब मंत्री लाल चंद द्वारा किया गया। गांव रशपालमा और धलौरिया के निवासी लंबे समय से कच्चे रास्तों की समस्या से जूझ रहे थे, जिससे अब उन्हें राहत मिलने जा रही है। मंत्री ने कहा कि दोनों गांवों के लोग लंबे समय से पक्की सड़क की सुविधा का इंतजार कर रहे थे। कच्चे रास्तों के कारण बरसात के मौसम में जलभराव, कीचड़ और गड्ढों की समस्या बनी रहती थी। कई बार खराब रास्तों के कारण दोपहिया वाहनों और अन्य वाहनों से आवागमन भी मुश्किल हो जाता था। सड़कों के निर्माण के बाद लोगों को इन समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। पंजाब सरकार द्वारा दोनों सड़कों के निर्माण के लिए करीब 65 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। इन दोनों प्रोजेक्टों के तहत लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें