फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला के अग्निवीर की फतेहगढ़ में माैत, परिवार में पसरा मातम

बरनाला की राधा रानी कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय अग्निवीर जवान जशनप्रीत सिंह की उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ स्थित सेना प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग के दौरान माैत हो गई। जशनप्रीत सिंह पूर्व सैनिक बूटा सिंह के बेटे थे। परिवार का सेना से गहरा नाता रहा है। पिता बूटा सिंह 19 वर्ष तक भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं, जबकि बड़े भाई अर्शदीप सिंह वर्तमान में सेना में कार्यरत हैं। देश सेवा की भावना से प्रेरित होकर जशनप्रीत ने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद करीब डेढ़ वर्ष पहले अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती होकर अपने सैन्य जीवन की शुरुआत की थी। परिजनों के अनुसार जशनप्रीत की फतेहगढ़ में ट्रेनिंग चल रही थी, जहां ड्यूटी के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना सेना अधिकारियों द्वारा परिवार को दी गई। खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। माता चरणजीत कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि बेटा तेरी राह देख रही है तेरी मां, किसी का बेटा अपनी मां से दूर न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें