फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुहरसहाए से चंडीगढ़ किसान मोर्चे के लिए रवाना हुई भाकियू एकता डकौंदा की टीम

फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय से भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा ब्लॉक गुरुहरसहाय के कार्यकर्ता चंडीगढ़ में आयोजित किसान मोर्चे में शामिल होने के लिए रवाना हुए। जत्था ब्लॉक प्रधान सुखदेव ढोट, महासचिव मंगल सिंह और कोषाध्यक्ष सतनाम चंद संधा के नेतृत्व में चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ। इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि किसानों की मांगों और अधिकारों के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में आयोजित मोर्चे में बड़ी संख्या में किसान शामिल होकर अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखेंगे। नेताओं ने सभी किसानों से एकजुट होकर किसान हितों के लिए संघर्ष में शामिल होने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें