फिरोजपुर में प्रतिबंधित चाइनीज डोर की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को चाइनीज डोर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाइनीज डोर के 150 गट्टू बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, एएसआई गुरमीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक मुखबिर ने सूचना दी कि फिरोजपुर शहर की गली सोढ़ी इंदर सिंह वाली, मोहल्ला बावियां वाला निवासी दविंदर सिंह चाइनीज प्लास्टिक डोर बेचने का काम करता है। वह आज भी चाइनीज डोर आगे बेचने की तैयारी में ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने बताई हुई जगह पर छापेमारी कर आरोपी दविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चाइनीज प्लास्टिक डोर के 150 गट्टू बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।