फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा: दांतों के कैंप में 100 लोगों ने करवाई जांच, बुजुर्गों को बांटे डेंचर

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 04 Jan 2026 11:49 AM IST

फगवाड़ा के गुरु हरगोबिंद नगर स्थित ब्लड बैंक में दांतों और डेंचर का मुफ्त शिविर लगाया गया जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि डा. मनीष जिंदल (आर्थों) ने दीप प्रज्जवलित करके किया। उन्होंने सात जरूरतमंद बुजुर्गों को नए तैयार डेंचर बांटने के पश्चात लोगों को हड्डियों की मजबूती के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कैंप के दौरान सीएमसी लुधियाना से पहुंची विशेषज्ञ डाक्टरों की 25 सदस्यीय मोबाइल टीम ने 100 मरीजों के दांतों की जांच की। जरूरतमंदों के दांत साफ किए गए और आवश्यकता अनुसार दवाइयां दी गईं। इसके अलावा मरीजों के खराब दांतों की फिलिंग की गई। कैंप के दौरान 25 नए डेंचर बनाने की अगली प्रक्रिया को पूरा किया गया। समाज सेवक रमन नेहरा ने बताया कि अगला कैंप 15 जनवरी को लगाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें