फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में भाखड़ा नहर का लोहे का पुल धंसा, दो ट्रक फंसे; एक में लगी आग

Thu, 19 Nov 2026 11:47 AM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पटियाला में वीरवार तड़के भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल अचानक धंस गया। हादसे के समय पुल से दो ट्रक गुजर रहे थे, जो पुल के टूटे हिस्से में फंस गए। इस दौरान एक ट्रक में आग लग गई और वह बुरी तरह जल गया। हादसे में बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया। जानकारी के अनुसार, यह पुल पटियाला-संगरूर बाईपास पर गांव पसियाना के पास भाखड़ा नहर पर बना हुआ है। वीरवार तड़के जब दो ट्रक पुल से गुजर रहे थे तो अचानक पुल का हिस्सा टूटकर नीचे धंस गया। इससे दोनों ट्रक पुल के टूटे हिस्से में फंस गए। हादसे के दौरान एक ट्रक में आग लग गई, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।पुल के अचानक टूटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुल धंसने के असल कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे के कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें