बठिंडा मंगलवार देर रात एक लड़ाकू विमान गांव आकलिया में आकर गिरा। विमान के गिरने से वहां खडे़ एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं विमान के कई हिस्से साथ लगते कई गांवों में भी गिरे हैं। विमान में आग लग गई है। सेना ने इस पूरे इलाके को सील कर दिया है। सूत्रों के अनुसार लोगों द्वारा उक्त जहाज को पाकिस्तानी बताया जा रहा है। स्पष्ट तौर पर भारतीय सेना के अधिकारी ही इसकी पुष्टि करेंगे। जिस जगह पर लड़ाकू विमान गिरा है, उस जगह को भारतीय सेना ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं मीडिया कर्मियों को भी पास नहीं जाने दिया गया।