बजट 2026 को लेकर उद्यमियों ने अपनी सकारात्मक राय रखी है। उद्योग जगत का कहना है कि यह बजट केवल वर्तमान जरूरतों तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के लंबे समय के विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस को अर्थव्यवस्था के लिए मजबूत आधार बताया गया है। उद्यमियों ने कहा कि बजट में किसानों के हितों का भी ध्यान रखा गया है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर दिए गए जोर को देश की कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास के लिए अहम कदम माना गया है। उद्योग जगत के अनुसार यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम है, जो आने वाले समय में भारत को और मजबूत बनाएगा। उभरती हुई तकनीकों के लिए अलग से प्रावधान और आईटी सेक्टर के लिए बेहतर बजट को भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद सकारात्मक बताया गया है। कुल मिलाकर उद्यमियों का मानना है कि बजट 2026 देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला और विकास को गति देने वाला बजट है।