फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरणजीत सिंह चन्नी का बड़ा बयान, सज्जन कुमार पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 22 Aug 2026 06:55 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

रूपनगर में कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने सज्जन कुमार पर तीखा हमला बोला। चन्नी ने कहा कि सज्जन कुमार सिख समुदाय का हत्यारा और गद्दार है। उन्होंने आरोप लगाया कि सज्जन कुमार ने सिखों की हत्या की साजिश रची और उन्हें मरवाया। चन्नी ने कहा कि सज्जन कुमार को पहले ही दो मामलों में आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय उन्होंने सज्जन कुमार को पंजाब सरकार को सौंपने की मांग की थी। चन्नी ने कहा कि वह पंजाब सरकार की ओर से इस मामले से जुड़े तथ्यों और मानवता की हत्या से संबंधित घटनाक्रम के बारे में जानकारी दे सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें