फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ सेक्टर-9 मर्डर: चिन्नी हत्याकांड में बब्बू मान शो से जुड़ी रंजिश का खुलासा

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Tue, 24 Mar 2026 07:06 PM IST

चंडीगढ़ सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह नागरा उर्फ चिन्नी की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। करीब पांच साल पहले गांव कुब्बाहेड़ी में करवाए गए टूर्नामेंट और उसमें पंजाबी गायक बब्बू मान का अखाड़ा लगवाना इस रंजिश की जड़ बना। चिन्नी के करीबी दोस्त के अनुसार, उस समय गैंगस्टरों ने बब्बू मान और सिद्धू मूसेवाला के बीच विरोध का हवाला देते हुए कार्यक्रम रद्द करने का दबाव बनाया था। इसके बावजूद अखाड़ा आयोजित किया गया जिसके बाद से चिन्नी गैंगस्टरों के निशाने पर आ गया। लगातार मिल रही धमकियों के चलते उसने पिछले दो वर्षों से टूर्नामेंट करवाना भी बंद कर दिया था। दोस्त ने बताया कि हत्या से दो दिन पहले 16 मार्च को दो युवक मुंह ढककर चिन्नी के ऑफिस पहुंचे थे और उसके बारे में पूछताछ की थी। उस समय चिन्नी मौजूद नहीं था। दोस्तों ने उसे इस बारे में बताया लेकिन उसने इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर दिया। अब पता चला कि यही शूटर कई दिनों से उसकी रेकी कर रहे थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें