फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान, किसानों की चिंता बढ़ी

Ankesh Kumar Updated Fri, 13 Mar 2026 11:07 AM IST

अमृतसर के अजनाला और आसपास के इलाकों में तड़के आई तेज आंधी, बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई गांवों में पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान का डर सता रहा है। किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं की फसल पूरी तरह पक चुकी थी और कुछ ही दिनों में कटाई शुरू होने वाली थी, लेकिन अचानक आई तेज आंधी और ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी फसल गिर गई। किसानों के मुताबिक इससे गेहूं की पैदावार में करीब 2 से 3 क्विंटल प्रति एकड़ तक की कमी आ सकती है। किसानों ने बताया कि पहले ही बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण वे आर्थिक रूप से काफी प्रभावित हो चुके हैं, और अब बेमौसमी बारिश ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। किसानों ने सरकार से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों की जल्द गिरदावरी करवाई जाए और नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें हुए नुकसान की कुछ भरपाई हो सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें