फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.5 किलो हेरोइन सहित दो युवक गिरफ्तार

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 12 Feb 2026 04:18 PM IST

नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत अमृतसर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 7 किलो 500 ग्राम हेरोइन और 21 हजार रुपये ड्रग मनी सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। नाकाबंदी के दौरान संदेह के आधार पर दोनों युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए डेरा बाबा नानक सेक्टर के रास्ते मंगाई गई थी। आरोपी दुबई में बैठे हैंडलर करणदीप उर्फ करण के संपर्क में थे और उसके निर्देश पर सप्लाई का काम कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक की उम्र महज 19 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और हवाला कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें