फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजीठा में पोलिंग बूथों पर पुलिस का कड़ा पहरा

Nivedita Updated Tue, 26 May 2026 02:17 PM IST

अमृतसर के मजीठा हल्के में निकाय चुनाव के दौरान कई पोलिंग बूथों पर भारी पुलिस बल की तैनाती देखने को मिली। इलाके में जगह-जगह पुलिस प्रशासन की घेराबंदी के बीच मतदान प्रक्रिया जारी रही। बूथों के बाहर पुलिस कर्मियों और सुरक्षा वाहनों की मौजूदगी के कारण कई मतदाताओं ने चुनावी माहौल को डर और दबाव वाला बताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा के नाम पर की गई सख्ती से मतदाता असहज नजर आए। कुछ स्थानों पर राजनीतिक दलों के समर्थकों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी का इस्तेमाल मतदाताओं पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। चुनाव के दौरान संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों के अनुसार किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। वहीं विपक्षी दल लगातार आरोप लगा रहे हैं कि कई इलाकों में लोकतांत्रिक माहौल प्रभावित हो रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें