फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: चोरी की आठ वारदातें करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

थाना छेहरटा पुलिस ने चोरी की वारदातों में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय कुमार उर्फ जोनी के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लवप्रीत सिंह ने बताया कि विजय कुमार उर्फ जोनी के खिलाफ पहले से चोरी के आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे काबू किया गया। इंस्पेक्टर लवप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और संभावना है कि अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें