अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने भिंडी सैदा थाने पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस की “वॉर अगेंस्ट गैंगस्टर” मुहिम के तहत की गई, जिसमें फरीदकोट पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन भी शामिल रहा। पुलिस जांच के अनुसार, यह पूरा मॉड्यूल पाकिस्तान स्थित हैंडलर से जुड़ा हुआ था और इसे आईएसआई का समर्थन प्राप्त था। आरोपियों को आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार किया गया था और उन्हें पैसे के लालच व कट्टरपंथी विचारधारा के जरिए भर्ती किया गया।