फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: अमित शाह की रैली को लेकर श्वेत मलिक ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Ankesh Kumar Updated Tue, 10 Mar 2026 03:52 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मोगा में 14 मार्च को रैली होगी। इस रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा के पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वेत मलिक ने मंगलवार को अमृतसर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक में रैली को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। श्वेत मलिक ने पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पंजाब की राजनीति में नया संदेश जाएगा और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा। इस दौरान पार्टी नेताओं ने रैली के प्रबंध, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और प्रचार अभियान को लेकर भी रणनीति तैयार की। बैठक में कई वरिष्ठ भाजपा नेता और स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा नेताओं का कहना है कि अमित शाह की यह रैली पंजाब में पार्टी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें