फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: ज्वेलर्स की दुकान में फायरिंग मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 28 Jan 2026 04:52 PM IST

थाना सदर क्षेत्र में स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान के अंदर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज घटना के दौरान एक आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया गया था, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया था। अब अमृतसर पुलिस ने फरार चल रहे दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। एडीसीपी सिटी-2 अमृतसर सिरिवनिला ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार दबिशें और तकनीकी जांच के आधार पर फरार आरोपी को काबू किया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि फायरिंग की वजह, वारदात में इस्तेमाल हथियार और किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। एडीसीपी ने बताया कि ज्वैलर्स की दुकान में फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और आने वाले समय में और खुलासे होने की संभावना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें