फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में स्कूलों को बम धमकियों के बाद हाई अलर्ट

अमृतसर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जालंधर और चंडीगढ़ के बाद अब अमृतसर के भी कई नामी स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिलने की खबर सामने आई है। इसके चलते डिप्टी कमिश्नर ने सुरक्षा के मद्देनजर कई स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं। श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल के प्रबंधन के अनुसार, सुबह स्कूल को एक धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंटी सबोटाज टीम मौके पर पहुंची और स्कूल की पूरी तरह जांच की गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रबंधन ने तुरंत छुट्टी का ऐलान कर दिया और अभिभावकों को बच्चों को घर ले जाने के लिए सूचित किया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे और अपने बच्चों को सुरक्षित घर ले गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह ने कहा कि इस तरह के धमकी भरे ईमेल पंजाब के कई स्कूलों को मिले हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें