फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख नेताओं का आरोप: निखिल गुप्ता सिर्फ मोहरा, असली साजिशकर्ता दिल्ली में

शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान और दल खालसा के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार और खुफिया एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए। मन्न ने कहा कि अमेरिका में गुरपतवंत सिंह पन्नू की कथित हत्या की साजिश मामले में पकड़ा गया निखिल गुप्ता महज एक मोहरा है, जबकि असली साजिशकर्ता दिल्ली की उच्च राजनीतिक व प्रशासनिक नेतृत्व में बैठे हैं। मन्न ने आरोप लगाया कि ‘सीक्रेट सर्विस फंड’ का ऑडिट नहीं होता और इनका दुरुपयोग विदेशों में सिख नेताओं को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने रॉ और केंद्रीय नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाए। नेताओं ने हरदीप सिंह निजार और अवतार सिंह कंडा की मौत को भी संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। दल खालसा नेताओं ने आशंका जताई कि पंजाब में गैंगस्टरवाद की आड़ में सिख एक्टिविस्टों को निशाना बनाया जा सकता है। साथ ही 21 फरवरी को मोगा और 29 अप्रैल को बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का एलान किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें