अमृतसर रेलवे स्टेशन की रिजर्वेशन टिकट खिड़की पर एक यात्री के 2000 रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित यात्री ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार यात्री रिजर्वेशन टिकट बनवाने के लिए खिड़की पर पहुंचा था। इसी दौरान उसके 2000 रुपये अचानक गायब हो गए। जब यात्री को पैसे न मिलने का पता चला तो उसने तुरंत स्टेशन पर मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी और बाद में पुलिस को शिकायत दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से जब इस मामले में जानकारी लेनी चाही गई तो उन्होंने फिलहाल कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं स्टेशन पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि इन टिकट काउंटरों पर अक्सर बाहरी यात्रियों के साथ इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। लोगों ने रेलवे प्रशासन और पुलिस से ऐसे मामलों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।