फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे से बिजली-पानी ठप, गुस्साए लोगों ने अटारी-वाघा नेशनल हाईवे किया जाम

पवन कुमार Updated Thu, 23 Jul 2026 11:38 AM IST

छेहरटा और कोट खालसा क्षेत्र में करीब 36 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने के विरोध में सैकड़ों लोगों ने अटारी-वाघा नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन (पीएसपीसीएल) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बुधवार सुबह से इलाके में बिजली नहीं है, जिसके कारण पानी की सप्लाई भी पूरी तरह बंद हो गई है। लोगों ने बताया कि घरों में अंधेरा है, पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं है और उन्हें बाजार से पानी की बोतलें खरीदकर गुजारा करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग और बीमार सबसे ज्यादा परेशान हैं। स्थानीय निवासी रजिंदर कौर ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चे प्यास से परेशान हैं और परिवार महंगा पानी खरीदने को मजबूर हैं। वहीं अशोक कुमार ने कहा कि बिजली नहीं होने से पानी की आपूर्ति ठप है और गरीब परिवार रोजाना पानी खरीदने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने सरकार से बिजली बोर्ड कर्मचारियों की हड़ताल का जल्द समाधान निकालने की मांग की। प्रदर्शनकारी हरपाल सिंह ने आरोप लगाया कि 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद न तो कोई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचा और न ही प्रशासन ने कोई ठोस कदम उठाया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उधर, बिजली बोर्ड के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन हड़ताल पर होने के कारण किसी अधिकारी ने मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें