फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में पुलिस की दखलअंदाजी निंदनीय- ज्ञानी रघबीर सिंह

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 01 Feb 2026 04:24 PM IST

सच्चखंड श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों द्वारा घुसकर कुछ युवकों को उठाने की कोशिश का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए श्री दरबार साहिब के हेड ग्रंथी एवं जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने इसे मर्यादा के विरुद्ध करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से संगतों के मन में डर और असुरक्षा की भावना पैदा होती है। जानकारी के अनुसार बीते दिनों कुछ पुलिस कर्मी बिना पूर्व सूचना के श्री हरिमंदर साहिब परिसर में दाखिल हुए और कुछ युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। मौके पर तैनात शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की टास्क फोर्स ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस कर्मियों को हिरासत में ले लिया और एक कमरे में बंद कर दिया। जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने स्पष्ट किया कि श्री हरिमंदर साहिब संपूर्ण मानवता के लिए आस्था और आध्यात्मिक शांति का केंद्र है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु नतमस्तक होने आते हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन को कोई कार्रवाई करनी भी हो, तो पहले एसजीपीसी और प्रबंधन को विश्वास में लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति की गई ऐसी कार्रवाई मर्यादा का उल्लंघन है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की गलती दोहराई नहीं जानी चाहिए। घटना के बाद पंथक हलकों में पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर भारी रोष पाया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें