फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशन प्रहार: टिमोवाल के पास पुलिस-बदमाश मुठभेड़, हत्याकांड का फरार आरोपी घायल

अमृतसर देहाती पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए टिमोवाल के पास पुलिस–बदमाश मुठभेड़ में कपूरथला हत्याकांड के लंबे समय से फरार आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में आरोपी की टांग में गोली लग गई। इस संबंध में डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि घायल आरोपी की पहचान जस्पाल उर्फ भट्टी निवासी जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। उसने करीब एक साल पहले कपूरथला क्षेत्र में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था और तभी से पुलिस को चकमा दे रहा था। खुफिया सूचना के आधार पर अमृतसर देहाती क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को घेर लिया। गोली लगने से घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक चाइना मेड पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि गैंगस्टरों और अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार आगे भी जारी रहेगा। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें