फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Crisis: अमृतसर में गैस सिलेंडर के लिए लोगों को करना पड़ रहा संघर्ष

Ankesh Kumar Updated Fri, 13 Mar 2026 05:00 PM IST

इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनावपूर्ण हालात का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। पंजाब के अमृतसर में लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी समस्याएं साझा की हैं। अमृतसर में एनीम सिनेमा के पास रहने वाली रेखा अग्रवाल ने बताया कि उनका गैस सिलेंडर ग्रेजुएट गैस एजेंसी पर आ चुका था और एजेंसी की ओर से उन्हें फोन भी किया गया था, लेकिन उस समय वह घर पर मौजूद नहीं थीं। बाद में उन्होंने दो दिन तक एजेंसी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। जब आज फोन उठाया गया तो उन्हें कहा गया कि सिलेंडर लेने के लिए आ जाएं और ओटीपी नंबर दें। उन्होंने ओटीपी भी दे दिया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। आयुष अग्रवाल ने भी अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि दूसरे देशों के बीच चल रहे तनाव का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक सिलेंडर लेने के लिए उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और घर में खाना बनाने के लिए गैस तक नहीं है। एक अन्य स्थानीय निवासी ने बताया कि वह ग्रेजुएट गैस एजेंसी पर गैस बुक कराने आए थे, लेकिन एजेंसी की ओर से शुरू किए गए नए ऐप पर बुकिंग सही तरीके से नहीं हो रही। सरकार का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन एजेंसी पर लोगों को 8 से 10 दिन का इंतजार करने को कहा जा रहा है। राकेश नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि पहले गैस सिलेंडर घर-घर पहुंचाया जाता था, लेकिन अब नई प्रक्रिया के कारण लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है और उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें