फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाल तख्त की पेशी वाली वीडियो पर जत्थेदार का बयान, बोले- मुख्यमंत्री चाहें तो फिर करवा लें जांच

शाहिल शर्मा Updated Sat, 20 Jun 2026 03:02 PM IST

अकाल तख्त साहिब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की कथित पेशी से जुड़ी वीडियो को लेकर चल रहे विवाद के बीच अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा है कि वीडियो की स्वतंत्र फोरेंसिक जांच करवाई जा चुकी है और उसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ या एआई तकनीक के इस्तेमाल के प्रमाण नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री भगवंत मान को अभी भी वीडियो की सत्यता पर संदेह है तो वे अपनी पसंद की किसी भी मान्यता प्राप्त फोरेंसिक लैब से इसकी जांच करवा सकते हैं। जत्थेदार ने यह बयान एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी द्वारा फोरेंसिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने के बाद दिया। उन्होंने कहा कि अकाल तख्त साहिब की ओर से पहले भी पंजाब सरकार को जांच के लिए अपनी पसंद की लैबों के नाम बताने को कहा गया था, लेकिन सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि अकाल तख्त साहिब सिख पंथ की सर्वोच्च संस्था है और इससे जुड़े मामलों को राजनीतिक विवाद का विषय बनाने के बजाय तथ्यों के आधार पर देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक रिपोर्ट वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि करती है और अब किसी को भी संदेह है तो वह दोबारा जांच करवाने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने सिख संगत से अकाल तख्त साहिब के आदेशों और मर्यादा का सम्मान करने की अपील भी की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें