फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने भरी हुंकार, AAP सरकार पर साधा निशाना

शाहिल शर्मा Updated Sat, 20 Jun 2026 01:35 PM IST

भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने शनिवार को अमृतसर के नवटी चौक का दौरा कर स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहर के प्रसिद्ध हीरा पनीर वाले के यहां चाय पी और अमृतसर की सांस्कृतिक व खान-पान की विरासत की सराहना की। मीडिया से बातचीत में ढिल्लों ने कहा कि अमृतसर केवल धार्मिक नगरी ही नहीं, बल्कि पंजाब की ‘फूड कैपिटल’ भी है। उन्होंने कहा कि यहां के कुलचे, लस्सी और अन्य पारंपरिक व्यंजन देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने अमृतसर के लोगों को मिलनसार और मेहमाननवाज बताया। प्रदेश की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए भाजपा नेता ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे की समस्या लगातार बढ़ रही है और कानून-व्यवस्था की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि किसान, व्यापारी और आम लोग सरकार की नीतियों से परेशान हैं। ढिल्लों ने कहा कि भाजपा विकास, रोजगार और सुरक्षा के मुद्दों पर जनता के बीच जा रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के लोग बदलाव चाहते हैं और भाजपा को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पंजाब की राजनीति में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा और भाजपा राज्य को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें