फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

328 पावन स्वरूप मामले की जांच तेज, एसआईटी ने अमृतसर में तीन घंटे तक खंगाले रिकॉर्ड

Nivedita Updated Wed, 08 Jul 2026 02:06 PM IST

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पावन स्वरूपों के मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने मंगलवार को अमृतसर में महत्वपूर्ण जांच की। एसआईटी के चेयरमैन डीआईजी नानक सिंह के नेतृत्व में टीम गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब के साथ स्थित श्री गुरु ग्रंथ साहिब भवन पहुंची, जहां करीब तीन घंटे तक जांच की गई। जांच के दौरान एसआईटी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूपों की छपाई और वितरण से संबंधित रिकॉर्ड का निरीक्षण किया। टीम ने इस संबंध में आवश्यक दस्तावेज और रिकॉर्ड शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) से प्राप्त किए। एसजीपीसी ने बताया कि एसआईटी की मांग के अनुसार सभी आवश्यक रिकॉर्ड उपलब्ध करवाए जा रहे हैं ताकि जांच निष्पक्ष और शीघ्र पूरी हो सके। डीआईजी नानक सिंह ने कहा कि एसआईटी की जांच अब काफी उन्नत चरण में पहुंच चुकी है। उपलब्ध रिकॉर्ड और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच तेजी से आगे बढ़ रही है तथा जल्द ही ठोस निष्कर्ष पर पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और किसी भी तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। 328 पावन स्वरूपों से जुड़े इस संवेदनशील मामले पर सिख संगत की नजर बनी हुई है। एसआईटी का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें